ग्रेटर नोएडा में प्रेम कहानी का दुखद अंत : सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर ने पत्नी की हत्याकर की आत्महत्या 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

गिरीश नारायण 

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोयडा में सोमवार को उस समय सनसनी मच गई जब एनटीपीसी सोसाइटी में एक फ्लैट के अंदर सीआईएसफ में तैनात एसआई और उसकी पत्नी का शव फ्लैट के अंदर मिला |  सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंच गए और शव को  पोस्टमार्टम को भेज कर अपनी जांच शुरू कर दी|  बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी जिससे उनके परिजन नाखुश थे और दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था जिसके चलते दोनों ने एसआई ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली|  पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी है| 

पति पत्नी में चल रहा था मनमुटाब 

पुलिस ने मामले की  जांच में पाया कि  सुजीत और वर्षा किरण ने लव मैरिज की थी जिससे दोनों के परिजन नाराज चल रहे थे और किसी ना किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी | उसी के चलते आज सुजीत ने पहले अपनी पत्नी की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सुरजीत ने अपनी पत्नी की हत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें पूरा घटना का ब्यौरा दिया उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गए|  पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी| 

पुलिस ने परिवार को सूचना देकर मामले की जाँच तेज की 

डीसीपी राजेश कुमार सिंह  ने बताया कि दोनों ही मृतक बिहार के रहने वाले थे और कुछ समय पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी फिलहाल दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर अपनी जांच तेज कर दी है| 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज