चंद्रशेखर आजाद ने मुरादाबाद में महंगाई के विरोध में जमकर चलाई साइकिल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सागर रस्तोगी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे ही सभी राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं मंगलवार को मुरादाबाद में आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण सिविल लाइंस इलाके में अंबेडकर पार्क पहुंचे| चंद्रशेखर ने वहां एक जनसभा को संबोधित कर केंद्र सरकार प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, चंद्रशेखर आजाद ने महंगाई के खिलाफ साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन भी किया| चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पहले 2022 में साइकिल यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश से कर रहे हैं और उसके बाद पूरे भारत से 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए साइकिल रैली की शुरुआत होगी जो सड़क से संसद तक जाएगी इसके साथ ही उन्होंने आजमगढ़ में उनकी पार्टी के एक नेता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में विरोध दर्ज कराया और कहा कि वह खुद आजमगढ़ जाकर इसका विरोध दर्ज करेंगे| समर्थन देने की बात पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी किसी को समर्थन नहीं दे रही है वह ख़ुद एक पार्टी हैं, कितनी सीटों पर उनकी पार्टी 2022 में अपने उम्मीदवार उतारेगी इस पर चंद्रशेखर ने कहा कि यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा अभी वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते, अभी तो वह साइकिल यात्रा निकालकर जनता के पटल पर यह रखेंगे के साढ़े 7 साल में केंद्र सरकार और साढ़े 4 साल राज्य सरकार ने उनके लिए क्या किया है। चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत में में यह भी कहा कि

भाजपा मुक्त कराने के निकाली जा रही है साइकिल यात्रा

यह साइकिल यात्रा एक तरह से सड़क से संसद तक की साइकिल यात्रा है, पहले 2022 में उत्तर प्रदेश से और फिर 2024 में भारत से भाजपा मुक्त भारत कराने के लिए साइकिल यात्रा शुरू हुई है, क्योंकि इस सरकार ने उत्तर प्रदेश में और साढ़े 7 साल की सरकार ने देश में सिर्फ दलित पिछड़े आदिवासी मुसलमान बुद्ध को सिखों को जैनों को कमजोर वर्ग के लोगों को सिर्फ सताया है| उनके अधिकार छीने हैं वह लोग रोजी रोटी के लिए मोहताज हो गए हैं और आज भी जो गुंडागर्दी उत्तर प्रदेश में चल रही है| जो आजमगढ़ में हुआ हमारे भाई मुन्ना पासवान उनका ही घर तोड़ दिया उनको ही पीटा उनके घर की हमारी महिलाओं को पीटा उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया | यह गुंडागर्दी अब उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगी | आजाद समाज पार्टी के लोग इसके लिए मोर्चा निकालेंगे मैं खुद आजमगढ़ के लियें कुच करूंगा|

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज