बरेली के मीरगंज का मामला : प्रेमिका के परिजनों पर लगा युवक को जहर देकर मारने का आरोप

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक प्रेमी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वही युवक के पिता प्रेमिका के पिता संजीव पाठक व मदन दिवाकर पर युवक को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होते ही युवक की प्रेमिका ने जहर खा लिया, युवती की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

युवक युवती में चल रहा था प्रेमप्रसंग

मीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक युवती दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात दोनों परिवार जानते थे दोनों ही परिवारों ने शादी की हामी भर दी थी। अचानक किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर खटास आ गई । हालांकि दोनों परिवार अलग अलग जाति के थे।

लड़की पक्ष के लोगो पर लगाया जहर देने का आरोप

युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि युवती के परिजन मंगलवार को उसके गैरहाजरी में घर मे घुस आए और उनके बेटे अमित कश्यप को लड़की से मिलने की स्थिति में उसे जान से मारने की धमकी के साथ उसे भी मार देने की धमकी दी। युवक के पिता के मुताबिक युवती के परिजन मंगलवार को उसके घर मे करीब 20 मिनट रुके इस दौरान मारापीटा और युवक को जहर खिला दिया। इसी दौरान घर मे मौजूद उनके नाबालिग बच्चे डर की वजह से घर मे छुप गए बाद में आरोपियों के जाने के बाद अमित की तबियत बिगड़ता देकर उसके दो दोस्तों को बच्चे बुलाकर लाये, अमित के दोनों दोस्त उसे मीरगंज में डॉक्टर के पास ले गए, जहां अमित ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव पीएम को भेजकर मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने अमित के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

युवती के पिता की का ऑडियो गांव में हो रहा है वायरल

युवती के पिता की धमकी भरा ऑडियो गांव में वायरल हो रहा है। जिसमें युवती का पिता लड़के को लड़की से बात नहीं करने की नसीहत दे रहा है साथ ही यह भी कह रहा है अगर उसने ऐसा करा तो वह उसका और उसके पिता की हत्या कर देगा। वही युवक पर युवती को तीन मोबाइल देने की बात भी कह रहा है। वही युवक लड़की के पिता को सम्मान देने की बात भी कह रहा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज