
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।। अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष करन गंगवार ने कई गांवों का तूफानी दौरा कर दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। और बहन अनुप्रिया पटेल के हाथों को और मजबूत करने की बात कही। रविवार को मीरगंज विधानसभा में अपना दल एस के ग्राम प्रधान जितेंद्र गंगवार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव आदरणीय सतीश रिसीवाल युवा मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश गंगवार, अभिषेक गंगवार विधानसभा अध्यक्ष करन गंगवार आदि कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर ग्राम प्रधान का स्वागत किया। दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर अपना दल एस पार्टी की सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार पर जोर दिया एवं बहन अनुप्रिया पटेल जी को मंत्री बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर लोगों के चेहरे पर दिखाई दी।
J
मीरगंज 119 विधानसभा के ग्राम मडौली, टिटौली, अगरास, खिरका, हुरहुरी, ठिरियाखुर्द ,सिंधौली व कस्बा मीरगंज में अपना दल एस के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने दौरा किया। जिसमें साथ रहे प्रदेश सचिव सतीश रिसीवाल विधान सभा अध्यक्ष करन गंगवार युवा मंच जिलाध्यक्ष अवधेश गंगवार, अभिषेक गंगवार ने गांव-गाव जाकर ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता लेने वाले ग्राम मढौली में गजेंद्र गंगवार, मनोज कुमार, टिटौली में धर्मेंद्र गंगवार, पवन गंगवार, डॉक्टर इरशाद अहमद, ग्राम खिरका में मयंक कुमार, प्रधान जितेंद्र गंगवार,ग्राम ठिरिया में ओंकार सिंह,सर्वेश गंगवार, उल्फत सिंह, गांव सिंधौली में विपिन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, मीरगंज कस्बा में गेंदनलाल गंगवार, जयेंद्र चौधरी, विशाल कुर्मी, नरपत सिंह के साथ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




