बरेली: दबंगो ने महिलाओं के साथ की अश्लील हरकत के साथ मारपीट

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा में दवंगो के द्वारा मकान पर अबैध रूप से किये जा रहे कब्जा की शिकायत पुलिस से करने पर दवंगो ने देवरानी और जेठानी दो महिलाओ से अशलील हरकत और मारपीट की है। पुलिस ने जब दबिश दी तो दवंग फरार हो गए।
कस्बा के मोहल्ला सराय में मौजूद असहाय और गरीब देवरानी और जेठानी दो महिलाओं के मकान पर मोहल्ले के ही दवंगो ने कब्जा कर लिया है। महिलाओ ने इसकी शिकायत एक दिन पहले शुक्रवार को तहसीलदार से की। तहसीलदार ने दोनो महिलाओ को पुलिस के पास भेज दिया। रविवार को दोपहर के बाद करीब एक बजे चौकी प्रभारी दुष्यंत गोस्वामी ने महिलाओं की बात गंभीरता से सुनकर उन्हें घर भेज दिया। महिलाएं जब पुलिस चौकी से लौटकर घर पहुँची तो आरोप है मकान पर कब्जा कर रहे दवंग अफसर और उसके भाई रशीद ने दोनों के साथ अशलील हरकते करने लगें। जब महिलाओ ने अशलील हरकतों का विरोध किया तब दोनो को जमीन पर लिटाकर लात घूंसों से जमकर पीटा। मोहल्ले के लोगो के ललकारने पर दवंगो ने उन्हें छोड़कर खिसक गए। लेकिन जब महिलाये इसकी शिकायत करने दुबारा चौकी जा रही थी। तब भागे दवंग उन्हें रास्ते मे रोककर धमकाने लगे। इसी बीच बाइक पर आ रहे पुलिस कर्मियों को देखकर दवंग भाग गए। तब महिलाओ ने चौकी पहुँचकर दुबारा लिखित शिकायत की।जिस पर पुलिस ने दवंगो की तलाश में उनके घर दबिश दी।लेकिन वह फरार हो गए।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज