
बरेली। बहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश के गन्ना किसानों का 20 हजार करोड़ रुपये बकाया है । जबकि 10 हजार करोड़ रुपये तो यूपी के किसानों का बकाया है। यूपी में बिजली के रेट सबसे ज्यादा है। यहां अलीगढ़ बुलंदशहर आलू बेल्ट में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे है। किसान पिछले 8 महीने से लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन कर रहे है। इसके बावजूद सरकार बात नहीं कर रही है। यह ठीक नहीं है। उनका मानना है कि किसानों की नाराजगी का असर आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी में देखने को मिलेगा।
राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि 5 सितंबर को यूपी पंजाब उत्तराखंड के साथ अन्य राज्यों के किसानों की महापंचायत मुज्जफरनगर में होगी साथ ही संयुक्त मोर्चे की भी बैठक होगी। उन्होंने यूपी में बर्ष 2022 में होने वाले चुनाव के संबंध में कहा कि वह किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं करेंगे। सभी अपने हिसाब से काम करे। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि बहेड़ी किसान बाहुल्य इलाका है और यहां के किसान लगातार किसान आंदोलन में शामिल रहे हैं और अब इस दौरे के बाद और बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर जारी धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचेंगे साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में किसानों की नाराजगी का असर पड़ने की बात कही है ।




