
दैनिक राशिफल, दिन शनिवार
शनिवार- 17-जुलाई -सन2021 ईसवी. अष्टमी तिथि, शुक्लपक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
चित्रा नक्षत्र, चंद्रमा तुला राशि में. दोपहर 12:30 के बाद आएगा.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- सूर्योदय से दोपहर तक का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, कुछ घरेलू परेशानियां भी पीरा दे सकती हैं, दोपहर बाद का समय लगभग सामान्य रहेगा.
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से, शिक्षा में सुधार प्रणय संबंधों में बढ़ोतरी होगी.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- सूर्योदय से दोपहर तक का समय इष्ट मित्रों/ संतान के साथ गुजरेगा. दोपहर बाद का समय भागदौड़ भरा और खर्चीला हो सकता है. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. मान प्रतिष्ठा में भी सुधार आएगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – लगभग मिलाजुला रहेगा दोपहर तक का समय हल्का तनाव वाला व घरेलू कार्यों को करने में बीतेगा. दोपहर बाद का समय शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए अच्छा है. संतान और मित्र का सहयोग मिले. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से विद्यार्थियों के लिए कठिन परिश्रम करने का समय होगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- सूर्योदय से दोपहर तक का समय अधिक मेहनत और खर्चे से भरा रहेगा. दोपहर बाद का समय लगभग सामान्य है. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से अब कुछ धन लाभ होगा और घर की स्थिति में सुधार आएगा.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- सूर्य उदय से दोपहर तक का समय धन लाभ वाला है प्रयास करें सफलता मिल सकती है. दोपहर बाद का समय सुख सुविधाओं में वृद्धि वाला होगा. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से अब मन में प्रसन्नता बढ़ेगी व्यापार में सुधार आएगा.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन लगभग सामान्य है दोपहर बाद प्रयास करने पर धन की प्राप्ति संभव परंतु प्राप्त धन मौज मस्ती में सांयकाल खर्च हो सकता है.
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ धार्मिक यात्राएं और जमा धन पूंजी में कमी हो सकती है, शारीरिक धातुओं में कमी हो सकती है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- सूर्योदय से दोपहर तक का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता दोपहर बाद समय ठीक रहेगा और आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ लाभ की स्थिति बनेगी बुद्धि विवेक से भी कुछ लाभ होगा.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – सूर्योदय से दोपहर तक का समय लाभ के लिए अच्छा है दोपहर बाद खर्च की स्थिति बनेगी. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार, अधिकारी वर्ग की अनुकूलता, पिता का सहयोग. व्यापार में सुधार
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज का दिन लगभग सामान्य है दोपहर बाद लाभ की स्थिति होगी धर्म-कर्म में वृद्धि संभव है. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कर्ज में कमी ,लाभ में वृद्धि, धर्म-कर्म बढे.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज का दिन लगभग मिलाजुला रहेगा दोपहर बाद का समय व्यापारी की स्थितियों को सुधारने में लगेगा. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से संतान को दौड़ भाग अधिक करनी होगी , सरकारी अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलेगा. विवाहित जातकों की सास का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- सूर्य ग्रह से दोपहर तक का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा भाग्य साथ देगा. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से भाग्य और सुख सुविधाओं में वृद्धि.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- सूर्योदय से दोपहर तक का समय लगभग ठीक है माता के प्रति चिंतित रहेंगे दोपहर बाद का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है. शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से छोटे भाई बहन को परेशानी और स्वयं के स्वास्थ्य में कमी. धातु क्षीणता के रोग हो सकते हैं.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




