
दैनिक राशिफल, दिन रविवार
रविवार -18-जुलाई -सन2021 ईसवी. तिथि, शुक्ल पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा तुला राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा समय मित्रों संघ व्यतीत होगा, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा, भाषा पर नियंत्रण रखें. जिनका जन्म कुंडली में राहु अच्छा है उनको आज अचानक लाभ संभव.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है शरीर में ऊर्जा का अभाव हो सकता है, यदि आज आप स्वच्छ नहीं हैं तो अदृश्य ऊर्जाएें आज आपको क्लेश उत्पन्न कर सकतीं हैं.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए आज का समय अच्छा है. जिनकी कुंडली में शुक्र अच्छा है उनको आज प्रणय संबंध प्रगाढ़ होने के अवसर प्राप्त होंगे. व्यर्थ के झंझट से बचें. अन्यथा कोर्ट कचहरी हो सकती है.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी पूर्व समय में किए गए सार्वजनिक वित्त के कार्यों से आज धन लाभ संभव है. यदि आपने जीवन में कभी भी कुत्ते को रोटी खिलाई है तो उसका फल स्वरुप आज आपको अचानक लाभ हो सकता है.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी परिश्रम का अच्छा फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. यदि आप सरकारी सेवा में हैं तब अधिकारी वर्ग के व्यवहार से मन प्रसन्न नहीं रहेगा. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- पूर्व समय में यह गए संचित पुण्य कर्मों के फल स्वरुप आज आपको धन लाभ हो सकता है परंतु प्राप्त धन शीघ्र ही खर्च हो जाएगा. राहु के नक्षत्र के कारण आज पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है. जो लोग देवी जी की पूजा करते हैं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा बुद्धि और विवेक के उत्तम प्रयोग से लाभ संभव है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें चोट चपेट लग सकती है. हल्की छोटी यात्रा संभव है.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता खर्च की अधिकता रहेगी, पुण्य कर्म घट जाने से आज मन अच्छा नहीं रहेगा. जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है हो सकता उनके शरीर में दर्द बना रहे. छुपे हुए लोगों से मूत्र संबंधी कष्ट की संभावना है. युवा वर्ग अनैतिक संबंध से बचे.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- यदि प्रयास करते हैं तो बाहरी क्षेत्रों से आज आपको डिजिटल लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यापारियों को फोन पर नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. राहु के नक्षत्र के कारण छिपे हुए रहते हुए शत्रु यह दोनों कष्ट देंगे.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- दिन लगभग सामान्य शुभ ही रहेगा अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा, संतान अथवा किसी मित्र के कारण आपका मन अच्छा नहीं रहेगा. आज गूढ़ विद्याओं का रहस्यमई अध्ययन करने के लिए समय बहुत उत्तम है. धूर्त किस्म के मित्रों से दूर रहें.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- पूर्व समय में किया गया पूजा पाठ आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. घर में कलेश होने पर शांत रहें. पेट में तकलीफ हो सकती है. माताजी का मन अच्छा नहीं रहेगा. जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में हैं उन्हें सेवा करने के लिए उत्तम दिन है.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा संतान के कारण चिंतित रहेंगे. परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




