
बरेली | नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े चारा लेने की गई महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई | बताया जाता है कि महिला सुबह करीब 9 बजे जानवरों को चारा लेने के लिए खेत पर गई थी लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो महिला के परिवार वालों ने उसकी तलाशी शुरू की | इसी दौरान ने किसी शख्स ने महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में खेत में देखा | स्थानीय लोगो ने मामले की सूचना पुलिस के साथ परिवार को दी | रोते बिलखते परिवार घटना स्थल पर पहुंचा | मामले की गंभीरता को देखते हुए काफी संख्या में नवाबगंज थाने से पुलिसबल भी पहुंच गया | पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पीएम भेजने के साथ मामले की जाँच शुरू कर दी | वही स्थानीय लोगो ने महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई है |

मृतिका के पति ने बताया कि उसकी पानी सुबह चारा लेने खेत पर गई थी | इसी दौरान किसी शख्स ने उसकी हत्या कर दी | उसकी पत्नी का शव गन्ने के खेत से नंगी अवस्था में मिला था | एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजोनिया में एक महिला जिसकी उम्र 48 -50 वर्ष के आसपास होगी | उसका शव गन्ने के खेत में मिला है | महिला के शव के शिनाख्त कर ली गई है | प्रथम दृष्टा महिला के शव को देखने से लगता है कि महिला की गला दवाकर हत्या की गई है | हालाँकि महिला की मौत की सही वजह जानने के लिए पीएम की कार्रवाही कराई जा रही है | घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है |




