शाहजहांपुर : जागरण गायक की हत्या में आरोपी पर केस हुआ दर्ज , चौकी इंचार्ज भी आये जाँच के दायरे में 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जागरण के गायक की  निर्मम हत्या  के मामले में पुलिस ने आरोपी दारोगा और सिपाही के खिलाफ जाँच शुरू कर दी है। दरसल मृतक के परिवार ने कार्रवाई नहीं होता देख  हंगामा कांटा था |  जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी में रहने वाला युवक अनुराग (20) जागरण में गायक था  बीते शाम से वह  गायब था | जब परिजनों ने इसकी खोजबीन की तो कॉलोनी की चौथी मंजिल पर अनुराग का शव मिला जिसे हत्यारे ने आत्महत्या का रूप दिया था|  

पुलिस ने कराया था समझौता 

मृतका की बहन निशा शुक्ला ने मामले की तहरीर रात में ही कोतवाली पुलिस को दे दी थी परंतु पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और पुलिस इसे आत्महत्या ही मानती रही|  परिजनों का आरोप है 3 दिन पहले हुए झगड़े मैं चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने पीड़ित परिजनों से जबरन 5 हजार रुपये लेकर समझौता करा दिया था । आज हत्या होने के बाद पीड़ित दरोगा खुद को फंसता देख परिजनों को 5 हजार रुपये वापस करने गया था | जहां महिलाओं ने दरोगा को घेर लिया और जमकर हंगामा काटा । शव  का पोस्टमार्टम होने के बाद जब सैकड़ों लोग शव  को लेकर हाईवे पर जाम लगाने जा रहे थे तब पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज करने एवं चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही करने  का आश्वासन दियाl


एसपी ने पीड़ित परिवार के आरोप का लिया संज्ञान

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 14 तारीख को कॉलोनी के रहने वाले संदीप से मृतक  का विवाद हो गया था जिसका अजीजगंज चौकी इंचार्ज ललित कुमार तथा सिपाही मनोज पांडे ने लिखित में समझौता करा दिया था जिसमें चौकी इंचार्ज ने 5000 रूपए  लिए थेl एसपी संजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर गए थे परिजनों ने जो आरोप चौकी इंचार्ज ललित कुमार पर लगाए हैं उसकी जांच की जाएगी तथा परिजनों की तहरीर पर आरोपी संदीप के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया हैlघटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैl

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment