
कमलेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तालाब में नहा रहे दो बच्चे डूब गये। घटना की जानकारी होते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि डूबते हुए बच्चों को ग्रामीणों ने बचाने के लिए तालाब में कूदे लेकिन दोनों बच्चों की जान नहीं बच पाई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे दोनों शवों को बाहर निकाला । परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा तभी दूसरा बच्चे ने उसको बचाने के लिए तालाब में डूब गया । इस तरह तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक थाना रोजा के जमुका गांव में बुद्धवार को दो बच्चे रोहित और संदीप तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान रोहित तालाब में डूबने लगा रोहित यह देख संदीप को बचाने के लिए गया तो वह भी डूब गया। डूबते हुए बच्चों की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को निकालकर उनके घर पहुंचाया है। दोनों बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है।




