बरेली : बसपा यूपी में अकेले लड़ेगी चुनाव : सतीश चंद्र मिश्रा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी में दलित और ब्राह्मण दहसत में , चुन चुनकर हो रहे हमले: सतीश चंद्र मिश्रा

बरेली। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि बसपा यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी, वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी । अगर बसपा गठबंधन करेगी तो वह गठबंधन जनता के साथ होगा। सतीश मिश्रा ने तीसरे मोर्चे के सवाल पर कहा कि चुनाव के समय मोर्चे बनते रहते है। बसपा के साथ सर्वसमाज जुड़ गया है तो तीसरा मोर्चा तो बन ही जायेगा। वही खुशी दुबे के मामले में सतीश मिश्रा ने कहा कि खुशी के साथ घोर अन्याय हुआ है। बसपा जो कर सकती है वह करेगी। सतीश मिश्रा ने किसान बिल पर भी सरकार को घेरा, सतीश मिश्रा ने कहा कि सरकार कानून को किसानों के हक में बता रही है वही किसान इसे मान नहीं रही है। ऐसे में बसपा ने पार्लियामेंट में सवाल उठाया था सरकार इसे क्यों थोप रही है।

बरेली : बसपा यूपी में अकेले लड़ेगी चुनाव : सतीश चंद्र मिश्रा

वह जानते है सरकार की नियत और सोच में अंतर है। उद्योगपतियों ने देश को खरीद लिया है। इसका भी दबाव भी सरकार पर है। सरकारी नौकरी खत्म हो रही है। सरकार ने रेलवे , बैंक ,हवाई जहाज , बीमा कंपनियों का बेचने का काम शुरू कर दिया। सरकार दो करोड़ नौकरी देने की बात कहती थी वह भी बात पूरी नहीं कर पाई। सतीश मिश्रा ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि यूपी में हत्या , रेप की घटनाएं आम हो गई है। पहले यह घटना अखबार की फ्रंट पेज पर हुआ करती थी लेकिन ऐसी घटनाएं रोज होने के चलते पेज नंबर 5 पर छपती है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में दलित और ब्राह्मणों में दहसत का मौहाल है इन पर चुन चुनकर हमले हो रहे है। उन्होंने हाथरस की घटना को बताते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। सतीश मिश्रा ने प्रबुद्ध गोष्टी के जरिये ब्राह्मणों को साधते हुए कहा कि यूपी में 3 करोड़ से ज्यादा ब्राह्मण है। यदि ब्राह्मण एक जुट हो जाये तो हर राजनीतिक पार्टी उनकी तरफ होगी। प्रबुद्ध गोष्टी में सतीश मिश्रा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य ब्राह्मण पहुंचे। माना जा रहा है इस गोष्टी से ब्राह्मण समाज बसपा की ओर अपना रुख कर सकता है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment