रामपुर कोर्ट ने हत्या के मामले में 5 लोगों को सुनाई उम्र कैद की सजा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


मुजस्सिम खान

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने हत्या के एक मामले में 5 लोगों को दोषी करार देते हुए जहां उम्र कैद की सजा सुनाई है वही कैदियों पर 50- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है ।

जानकारी के मुताबिक जनपद रामपुर के थाना शाहाबाद क्षेत्र में वर्ष 2012 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी इस मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई की ओर से थाने में दर्ज कराई गई थी जिसके बाद यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था आज इस मुकदमे की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश रामपुर की अदालत में हत्या के इस मामले में 5 लोगों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है वही 50-50 हजार रुपए का जुर्माना अदा करने का भी हुक्म सुनाया है ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment