शाहजहांपुर : शौच के लिए गई दो बच्चियां गहरे गड्डे में डूबी , दोनों की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से खनन करके निकाली गई मिट्टी के गहरे गड्ढों में डूब कर दो बच्चियों की मौत हो गई है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिर्जापुर थाने के प्रभारी मान सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना अंतर्गत थारीया गांव में वहीं की रहने वाली दो बच्चियां लक्ष्मी 5 तथा रागिनी 6 आज शौच को गई थी इसी बीच उनका पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे गड्ढे में डूब गई जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास में ही एक ईट भट्टा लगा है ईट भट्टा स्वामी द्वारा खनन करके इन गड्ढों से मिट्टी निकाली गई थी जिसके कारण गड्ढे काफी गहरे हो गए और उन में बरसात का पानी भर गया जिसके चलते गांव की ही 2 बच्चियों की डूब कर मौत हो गई ।

पुलिस ने मृत बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही जांच शुरू कर दी है

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज