
पंकज गुप्ता
उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुद्धवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जिसमें दो महिलाएं सहित एक बच्ची भी शामिल है । यह सड़क हादसा कुँवरगांव थाना क्षेत्र के बदायूं आंवला रोड पर हुआ | बताया जाता है कि कुँवरगांव से टेम्पू बदायूँ सदर क्षेत्र में आ रहा था तभी ललेई गांव के पास बदायूं सदर क्षेत्र से कुँवरगांव की तरफ जा रहे ट्रक और टेंपो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई । इस हादसे में मौके पर 4 लोगो की मौत हो गई । जबकि दो लोगो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया । वही एक परिवार के 3 लोगो के मौत से मातम फैला हुआ है । घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारियों के साथ तमाम स्थानीय लोग पहुंच गए | पुलिस ने घायलों को बेहतर इलाज के बरेली के साथ बदायूं के लिए भेजा |
जानकारी के मुताबिक बुद्धवार को कुँवरगांव थाना क्षेत्र के बदायूँ आंवला मार्ग पर ललेई गांव के पास तेज़रफ़्तार ट्रक ने टेम्पू को रौंद दिया । इस हादसे में 4 लोगो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई । पुलिस को घटना की जानकारी होने पर शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है । बताया जा रहा है घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है । इस हादसे में मुनेश s/o हीरालाल हुसैनपुर,मुरारी s/o राम प्रसाद कुँवरगांव, वुन्दी s/o बफ़ाती बनेई,प्रेमलता पत्नी होरीलाल ,सपना पत्नी गजेंद्र सिंह ,काव्या d/o गजेंद्र सिंह बरेली के नकटिया के रहने वाले है ।
सीओ चंद्रपाल ने बताया कि यह घटना कुंवरपुर गांव में हुई है | चार लोगों की मौके पर मौत हुई है मरने वालों में एक बच्ची है | दो लोगो की अस्पताल में मौत हुई है | इस तरह 6 लोगों की मौत हुई है | यह घटना कुंवरपुर के कासिमपुर के पास हुई है | मरने वालों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है |
वीडियो में खबर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे




