टोल प्लाजा पर प्राइवेट बस मालिको ने अपनी मांगों को लेकर बस खड़ी कर दिया धरना।

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर प्राइवेट बसों मालिकों ने अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर बस खड़ी कर धरना दिया। टोल प्लाजा मैनेजर ने बरेली शाही शीशगढ़ ऑपरेटर यूनियन से बात कर जल्द ही मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। प्राइवेट बसों के यूनियन अध्यक्ष सिंटू सिंह ने हमारी बसे बरेली शीशगढ़ चलती है पहले टोल से निकालने के 48 सो रुपए महीने पास मिलता था लेकिन अब पास बंद कर दिया है। और 400 रुपए पर चक्कर कर दिए हैं हमारी बस एक दिन में 4 चक्कर लगती है तो एक दिन के 16 सौ रुपये हुये और महीने में 48 हजार रुपये महीने का खर्चा निकालना मुश्किल पड़ रहा है। पहले धनेटा होकर चलती थी तो काफी गांव के लोग बसों में सवार होकर आते जाते थे अब टोल की वजह से बसें शाही होकर चल रही है जिससे सवारियां भी कम हो गई हैं और शाही से मिर्जापुर का रोड जर्जर है वहां पर गड्डों की बजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
टोल प्लाजा पर प्राइवेट बस मालिको ने अपनी मांगों को लेकर बस खड़ी कर दिया धरना।

हमारी बसे मिनी बस है 32 सीटर में पास है हमारे परमिट पर भी मिनी बस लिखा हुआ है। फिर भी हमसे पूरा चार्ज लिया जा रहा है। हम रोडबेज को रोयल्टी भी देते है हर महीने साड़े नो हजार रुपये उसके बाद पैसिंजर टैक्स 5 हजार रुपये देते है उसके बाद टोल का खर्चा जो हम लोग देने में असमर्थ है हमारी मांग है कि पहले जो टोल प्लाजा का मंथली पास था वही फिर से लागू किया जाए।

टोल प्लाजा प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि 16 फरवरी से 100 प्रतिशत फास्ट टैग वाहनों पर लग जाने के कारण टोल प्लाजा किसी भी वाहन के पास जारी नहीं कर रहा है।

आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया की जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम टोल प्लाजा पर ही शांतिपूर्ण तरीके से सभी बसों को खड़ा कर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment