
रिपोर्ट- सौरभ द्विवेदी
उत्तर प्रदेश के इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में रात्रि में अपने घर से बाहर निकले युवक की सीटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई और उसकी शव को मोबाइल टावर के अंदर फेंक दिया गया। युवक की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक इटावा के 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीना में बीती रात्रि अपने घर से बाहर निकले 20 वर्षीय दीपू पाल की अज्ञात लोगों के द्वारा ईटों से कुचल कर निर्मम रूप से हत्या कर दी गई और उसके शव को मोबाइल टावर के परिसर के अंदर फेंक दिया गया। आज सुबह गांव वालों द्वारा दीपू पाल का शव जो कि खून में लतपथ था उसको मोबाइल टावर से निकाला गया और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई ।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हत्या की वजह को जानने में लग गई लेकिन पुलिस के मुताबिक अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।




