
कमलेश शर्मा
यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ ऐसे चार दलालों को गिरफ्तार किया है| लुटेरी दुल्हन अपने साथियों की मदद से मध्यम वर्ग के उन मर्दों को अपना शिकार बनाते थे जिनकी पत्नियां गुजर गई हो या फिर किसी वजह से शादी ना हो रही हो। जिन्हें बच्चों की परवरिश के लिए हमसफर की दरकार हो। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन रागिनी के साथ उसके चार सहयोगियों को बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से दूल्हे से लूटे गए लाखों रुपए के जेवरात , 48 हजार रुपये कैश भी बरामद किया हैं। लुटेरे दुल्हन ने शाहजहांपुर के एक दूल्हे के साथ सूबे के कई युवाओं को अपना शिकार बनाया है।
शादी के छह दिन बाद लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे को बनाया अपना शिकार
थाना बंडा के गांव पोहकरपुर के राम सिंह का यह परिवार लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ है। छ दिन पहले ही राम राम सिंह ने बड़ी ही धूमधाम से सुना सर मंदिर में बिहार के रहने वाली रागिनी से शादी की थी। इस दौरान वह परिवार के साथ हिलमिल गई। सबको बढिया बढिया पकवान खिलाती रही। जब उसको मौका मिला उससे पूरे परिवार के सभी सदस्यो खाने में नशीला पदार्थ देकर सबको बेहोश कर दिया और दूल्हे की तिजोरी में रखें जेबर, नकदी लेकर फरार हो गई। सुबह जब दूल्हे को होश आया तो उसने थाना बंडा में दुल्हन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को इस लुटेरी दुल्हन के गिरोह को पकड़ने में सहायता करने लगा।
पुलिस दुल्हन को बस अड्डे से किया गिरफ्तार
दूल्हे की निशानदेही पर थाना बंडा पुलिस ने बस अड्डे से लुटेरी दुल्हन रागिनी थाना बंडा के रहने वाले पिंटू भारत और खट्टर के साथ बिहार के रहने वाले हरिद्वारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दूल्हे से लूटे गए लाखों रुपए के जेबरात ,48000 रुपये बरामद किये हैं। बताया जा रहा है कि बिहार की रहने वाली लुटेरी दुल्हन रागिनी यूपी के कई लोगों को शिकार बना चुकी है। इस मामले में पुलिस दुल्हन से पूछताछ कर रही है।

नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो जाती थी दुल्हन
एसपी एस आनंद ने बताया कि थाना बंडा पुलिस को ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है | जो अविवाहित लोगों को विवाह का झांसा देकर उनसे रकम लेकर उनकी शादी कराते है उसके बाद दुल्हन शादी के एक दो दिन बाद घर वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर रूपया पैसा जेवर लेकर फरार हो जाती है | इसी तरह शाहजहांपुर में रामसिंह का विवाह कराया गया था , दुल्हन रागिनी रामसिंह के परिवार वालों को नशीला पदार्थ देकर शादी के अगले ही दिन जेवर ,रूपया पैसा लेकर फरार हो गई थी | पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है | इसका मुख्य अभियुक्त रफीक और दुल्हन बिहार की रहने वाली है | इनके कई नाम है | रफीक अपने नाम बदलता रहता है | इसके पास फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए है | पुलिस की गहन पूछताछ में पता चला है कि जनपद में इस तरह की कई घटनाएं की है | वही यह भी पता चला की रागिनी रफीक की पत्नी है | यह लोग और प्रदेशों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके है |




