शाहजहांपुर : विहिप का जावेद अख़्तर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

शाहजहांपुर मे फिल्म गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। अख्तर के उस बयान पर विरोध हो रहा है जिसमें जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की है। इस अभद्र टिप्पणी के बाद शाहजहांपुर के हिंदू संगठनों में उबाल आ गया और आज कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जावेद अख्तर का पुतला दहन कर जमकर विरोध जताया। यशवंत परिषद के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि ऐसे जिहादियों को सरकार तालिबान भेज दे।

शाहजहांपुर में जावेद अख्तर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की है। इस बात से नाराज विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट पहुंचकर फिल्म गीतकार जावेद अख्तर का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए खरी खोटी सुनाई। पुतला दहन करने के बाद हिंदू संगठनों ने सरकार से मांग की है कि ऐसे जिहादी मानसिकता वालों की लिस्ट बनाई जाए और उन्हें प्लेन से तालिबान भेज देना चाहिये।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment