मैक्स हॉस्पिटल ने खुशलोक हॉस्पिटल के साथ शुरू की कार्डियक ओपीडी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


बरेली | दिल्ली—एनसीआर का अग्रणी स्वास्थ्य प्रदाता मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल, वैशाली ने  बरेली में शहर के खुशलोक  हॉस्पिटल के सहयोग से अपनी कार्डियक ओपीडी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है । हर साल 29 सितंबर को आयोजित विश्व हृदय दिवस के मौके पर शुरू यह ओपीडी मैक्स हॉस्पिटल द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए उठाया गया एक और अहम कदम है ताकि मरीजों को  आसान  तरीके से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली के सीटीवीएस कार्डियक साइंसेज के एसोसिएट डायरेक्टर और प्रमुख डॉ. गौरव महाजन द्वारा इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया गया। यहां कार्डियोथोरैसिस एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) और दिल संबंधी बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर डॉ. गौरव महाजन ने कहा, ‘लोगों को अक्सर सीने में दर्द, दबाव या भारीपन (जो एंजाइना के लक्षण होते हैं), जबड़े में दर्द, बाएं कंधे, बाजू, कुहनी या पीठ में दर्द, सांस उखड़ने (दम फुलने), ठंडा पसीना आने, मितलाहट और थकान, हल्का सिरदर्द या मूच्र्छा की शिकायत होती है। ये सभी लक्षण अलग अलग लोगों में अलग अलग तरह से होते हैं, जबकि कुछ लोगों में एक से अधिक लक्षण भी होते हैं और हमारे पास लाए गए मरीजों की बीमारी अलग—अलग चरण में पहुंच चुकी होती है। यह ओपीडी सेवा शुरू करने से बरेली के लोग बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकेंगे और हम दिल एवं फेफड़ों संबंधी बीमारियों के बारे में उन्हें जागरूक कर सकेंगे। इस तरह की बीमारियों की एंडोवैस्कुलर सर्जरी, ओपन सर्जरी की न्यूनतम शल्यक्रिया समेत कई तरह की सर्जरी में काफी तरक्की हो चुकी है जिससे मरीजों को न्यूनतम जख्म, कम रक्तस्राव, तेज रिकवरी और अस्पताल में कम समय तक रहने जैसे लाभ मिलते हैं।’

मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल वैशाली में ऑपरेशन  के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा, ‘हमारा लगातार प्रयास रहता है कि हम लोगों को श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करें। साथ ही हम हृदय रोग के बारे में लोगों में जागरूकता भी लाना चाहते हैं और हृदय रोग के कारण उनके रोजमर्रा के जीवन पर पड़ने वाले असर के बारे में भी बताना जरूरी है। मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली में कार्डियोथोरैसिस और वैस्कुलर सर्जरी यूनिट कार्डियक साइंस टीम का हिस्सा है जहां कार्डियोलॉजी, इंटेंसिविस्ट, कार्डियक सर्जरी के कंसल्टेंट की बहुविभागीय टीम मौजूद है। बरेली में इस नई ओपीडी से हम उम्मीद करते हैं कि हम इस तरह की बीमारियों से पीड़ित बहुत सारे ऐसे लोगों को घर के पास ही लाभ पहुंचा सकते हैं जिन्हें इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment