बरेली के तीन युवा नेटफ्लिक्स पर लेकर आ रहे फिल्म , youtube से भी मचा रहे धूम

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | सोशल मीडिया ने आज ऐसे हजारों लोगों को प्लेटफॉर्म  देने का काम किया है ,जिनके पास प्रतिभा है | बरेली में ऐसे ही तीन युवा  कौकब दाऊद खाशौगी    , पवन यादव , मनीष यादव है जो यूट्यूब पर अपनी धूम मचाने के बाद अपने ही प्रोडक्शन में अपनी फिल्म लेकर आ रहे है | यह फिल्म हॉरर मूवी होगी , इस मूवी के सांग , डायरेक्शन , एक्टिंग, स्क्रिप्ट  के साथ अधिकतर काम वह खुद ही करेंगे | इस फिल्म में बरेली के साथ रामपुर और मायानगरी के कई दिग्गज एक्टिंग करते नजर आएंगे | 

एल्बम इमेज

फिल्म के एक्टर कौकब दाऊद खाशौगी  और उनके साथी मनीष , यादव ने बताया कि वह एक youtuber  है | उनका चैनल khashogi.gang है | जो बेहद लोकप्रिय बड़ी संख्या में उन्हें देखते और पसंद करते है | पहले वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दूसरे के लिए यूट्यूब के लिए वीडियो बनाते थे लेकिन अब अपने लिए  बनाते है | कौकब ने बताया कि उसके और उसके साथियों की उम्र 18 साल के आसपास है वह खुद भी मुंबई में रहकर फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहता है जबकि मनीष , पवन स्क्रिप्ट डायरेक्शन में अपने हाथ आजमाना चाहते है | पवन मनीष आपस में सगे भाई है उनके पेरेंट्स भी उनके काम के लिए हौसला अफजाई करते है | कौकब दाऊद खाशौगी  ने यह भी बताया कि  उनका परिवार जसौली में रहता है |  उनके पिता  जावेद मुजीब और उनकी मां राबिया ने उनकी यूट्यूब पर बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए खुद ही उनके प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने का काम किया | उनके पिता खुद उन्हें शूट के लिए लोकेशन पर बताते है और पैसा खर्च करने के साथ खुद भी शूट पर जाते है | पवन और मनीष ने बताया कि हाल में उनका यूट्यूब पर शूट हुआ सांग महेंदी वाले हाथ , बारिश खूब पसंद किया गया , जल्द  लव सांग एल्बम सांसों का चलना भी रिलीज जल्द रिलीज होने वाला है | उन्हें और उनके साथियों को उम्मीद है जनता उनके काम को पसंद करेगी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment