इटावा :भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया छलाबा :अखिलेश यादव

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सौरभ द्विवेदी ,वरिष्ठ संवाददाता 

इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार  को अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात एवं वर्तमान सरकार से त्रस्त किसानों से भी मुलाकात की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने बताया कि प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि हम कब वोट डालें और कब सरकार का सफाया करें। वर्तमान बीजेपी सरकार ने किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था, किस-किस की आय दोगुनी हुई है, यह सभी के साथ छलावा है। बीजेपी पार्टी ने केवल किसानों के साथ छलावा किया है और कुछ नहीं, इस सरकार का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है इस सरकार के सत्ता से हटने के बाद धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा।

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यह भी कहा  कि सुप्रीम कोर्ट एवं सभी न्यायालयों का हम सभी लोग आदेश का  पालन करते हैं समय-समय पर कोर्ट भी सरकार को निर्देश देती है मुझे उम्मीद है कि सरकार उन निर्देशों का पालन करेगी। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के हट जाने के बाद सब चीजों में सुधार आएगा बहुत कुछ ठीक हो जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से छलावा किया गया कि उनकी आय दोगुनी होगी आज किसान की किस फसल की आय दोगुनी हुई है यह सरकार बताएं। आज नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है महंगाई दोगुनी हो गई है, कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट है। प्रदेश का विकास कार्य भी रुक गया है, इस वजह से जनता भाजपा का आने वाले चुनाव में पूरी तरीके से सफाया करेगी। जनता आने वाले विधानसभा चुनाव का इंतजार बड़ा बेसब्री से कर रही है जनता कह रही है कि कब समय आए और हम वोट डाले और इस सरकार को जड़ से उखाड़ दे। इसी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई की लोक निर्माण विभाग की गेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं लोगों की समस्याएं सुनी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment