शाहजहांपुर : हाथों में बधे कलावा काटने के विरोध में बजरंग दल ने जताया एतराज

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर मे एक निजी  स्कूल में छात्र छात्राओं के हाथों में बधे कलावा राखी काटने के मामले में हिंदू संगठनों में उबाल आ गया है। जिसके चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर स्कूल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। संगठन के नेता का आरोप है कि एक  मिशनरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने हिंदू धर्म के प्रतीक कलावा और राखी को छात्र-छात्राओं के हाथों से कटवा दिये। इस बात से गुस्साए हिंदू संगठन ने प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए राष्ट्र द्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक  एक निजी कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा बीते दिनों स्कूल के छात्र छत्राओं के हाथों में बंधे कलावा और राखियों को प्रधानाचार्य ने कटवा दिये। जब स्कूल के टीचर से कलावा काटने की बात कही गई तो उसने विरोध जताया तो उसे डांट पिलाई गई। छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने इस बात की शिकायत हिंदू संगठनों से की गई जिसको लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वही ज्ञापन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कार्यवाही नहीं हुई है तो हिंदू संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बजरंग दल के अध्यक्ष राजेश अवस्थी ने प्रशासन से प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है | 
 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment