युवक ने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किये वायरल , युवती ने युवक पर लगाया रेप का आरोप

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में  एक युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है | युवती  का कहना है कि युवक उसे एक वर्ष से परेशान कर रहा है | युवक उसके साथ और उसकी बहन से मारपीट कर चुका है | कई बार उसने और परिवार के लोगो ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना | युवती ने मीडिया को बताया कि युवक विशाल यादव ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है | वह उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है |युवक उसके साथ कई बार रेप की घटना को अंजाम दे चुका है | 

 युवती ने यह भी बताया कि युवक चाहता है कि वह उसके कहने पर चले जहां बुलाये वह वहां आये और उसके दोस्तों को भी खुश करे | पीड़िता मामले की शिकायत करने सुभाषनगर थाने गई लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई | पता चला कि विशाल का सुभषनगर थाने के साथ चौकी पर अक्सर पुलिसकर्मियों के साथ उठना बैठना होता है | पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर  आरोपी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है | एसएसपी ने मामले की जाँच सीओ को दी है | 

rape pidita

सीओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सुभाषनगर थाने पर एक युवती ने तहरीर देकर बताया है कि एक युवक द्वारा उसे एक साल से परेशान किया जा रहा है | आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की घटना की जा रही थी साथ में उसके मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो बनाये जा रहे थे | घटना के संबंध  में प्रार्थना पत्र मिला है  , इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है | जाँच में   इसमें यह जानने की कोशिश की जाएगी कि युवक युवती में कोई वार्ता हो रही थी की नहीं | युवती की उम्र 21 वर्ष है | युवती सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है |  

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज