दमकल कर्मियों की नाकामी से आक्रोशित व्यापारियों ने किजया प्रदर्शन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मुमताज 

बहेड़ी। फायर बिग्रेड कर्मियों की नाकामी के को लेकर व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा आग लगने की घटना पर यहां का फायर बिग्रेड का अमला हर बार विफल रहता है जिस कारण लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व हुए अग्निकांड में भी फायर बिग्रेड कर्मियों की नाकामी साफ दिखी जिस कारण दुकानदार को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले दमकल कर्मियों को बर्खास्त कर पीड़ित दुकानदार को मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की।

यहां यह बता दें कि बीती मंगलवार की रात नगर के प्रसिद्ध मीना मार्केट में फैजुल हसन की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। आग लगने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी को सूचना दी गई जिसपर गाड़ी के स्टार्ट न होने पर उसे धक्का लगाकर स्टार्ट कराया गया था। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद फायर बिग्रेड कर्मियों की हीला हवाली के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया जिस कारण बरेली से दो गाड़ियों को बुलाकर आग को बुझाया गया था।

फायर बिग्रेड कर्मियों की लापरवाही को लेकर व्यापारियों में रोष साफ दिखाई दिया और वृहस्पतिवार को उन्होंने अपनी-अपनी दुकाने बंद रख विरोध प्रदर्शन किया। मीना मार्केट में दुकाने बंद रख व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की भनक प्रशासन व पुलिस को लगी तो सीओ अजय कुमार, कोतवाल गीतेश कपिल, चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

  व्यापारियों ने उनके सामने शिकायत करते हुए कहा कि दमकल कर्मियों की लापरवाही के चलते व्यापारी को इतना बड़ा नुकसान हो गया। उन्होंने लापरवाह दमकल कर्मियों को बर्खास्त किए जाने, नगर में 2 फायर बिग्रेड की गाड़ियां, नए उपकरण, नए स्टाफ को नियुक्त किए जाने और पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की।

इस पर प्रशासन व पुलिस ने व्यापारियों को उचित कार्रवाही करने का आश्वासन दिया जिसपर दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। व्यापारियों के ज्ञापन देने के बाद चार दमकल कर्मियों का यहां से तबादला कर दिया गया है। इस मौके पर व्यापारी नेता सलीम रहबर, एजाज़ बाबा, उमर रशीद, जलीस अलीग, ओमप्रकाश गुप्ता, अज़ीम डायमंड, विपिन गुप्ता, डॉक्टर सरफ़राज़ अहमद आदि मौजूद रहे

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज