

बरेली | पीएम नरेंद्र के 71 वें जन्मदिन को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जन सेवा दिवस के रूप में मनाया | धर्मेंद्र कश्यप ने ने सबसे पहले कुष्ठ आश्रम जाकर गरीबों के बीच जाकर फल वितरण किया और मौजूद लोगो को पीएम मोदी के जन्मदिन की सभी को बधाई दी | इसके बाद सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों के बीच फल वितरण करके उनका हाल जाना और पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सभी के लिए बधाई दी | वही भाजपा के युवा मोर्चा ने भी नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जहां युवाओं ने रक्तदान करके पीएम योगी की लंबी उम्र के लिए कामना की |
धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि आज हमारे आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है | हम लोग पीएम मोदी जी के जन्मदिन को जनसेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है | इस मौके पर उन्होंने कुष्ठ आश्रम के साथ जिला अस्पताल में फलों का और जरुरत का सामान वितरण किया है | आज पूरी पार्टी के कार्यकर्त्ता एंव पदाधिकारी द्वारा पूरे देश में अस्पतालों में जाकर फलों और जरुरत का सामान वितरण करने का काम कर रहे है |




