भवन निर्माण कार्य के दौरान घायल चौकीदार ने वीडियो वायरल करके मांगी सरकार से मदद

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

चौकीदार भूपराम

बरेली |  देवरनियां‌ थाना परिसर में  इनदिनों  भवन का निर्माण कार्य जारी है। जिसमें देवरनियां क्षेत्र के गांव के चौकीदारों से भी थाने के भवन निर्माण का कार्य लिया जा रहा था। पिछले एक माह पूर्व क्षेत्र के गांव अभयपुर का  चौकीदार भूपराम निर्माण कार्य करते समय कालम का सांचा ऊपर से गिरने से चौकीदार के पैर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया है। जिसकी घायल चौकीदार ने थाने के इंस्पेक्टर राकेश सिंह द्वारा भवन निर्माण का कार्य लेने का आरोप लगाकर एक वीडियो  सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें घायल चौकीदार का आरोप है, कि भवन निर्माण करते समय वह पैर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया जिस पर देवरनियां इंस्पेक्टर राकेश सिंह द्वारा इलाज के नाम पर केवल पांच सौ रुपये व मरहम पट्टी कराकर उसे घर भिजवा दिया गया और दुवारा उसके इलाज की देवरनियां इंस्पेक्टर द्वारा कोई सुध नहीं ली गयी है। वहीं वताया जाता है कि घायल चौकीदार वेसहारा है पत्नी व वेटे की मौत हो चुकी है।  वायरल वीडियो में  चौकीदार  यह भी जानकारी दे रहा है  कि  जिस दिन यह घटना हुई थी उस दिन  थाने में सीओ बहेडी अजय गौतम भी मीटिंग ले रहे थे।वही घायल चौकीदार का  वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल होने  से हडकम्प मच गया है।  सूत्रों के मुताबिक आनन फानन में देवरनियां पुलिस ने अव थाने के सभी चौकीदारों को भवन निर्माण कार्य से कार्यमुक्त कर दिया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज