मीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का हुआ उदघाटन

SHARE:

बरेली। ज़िलाधिकारी  नितीश कुमार ने आज माननीय सासंद श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मीरगंज के विधायक माननीय डॉ. डीसी वर्मा के साथ मीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन किया। ज़िलाधिकारी ने इसके बाद मीरगंज से आंवला को जोड़ने वाले गोराघाट सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद माननीय  संतोष कुमार गंगवार तथा मीरगंज के विधायक माननीय . डीसी वर्मा भी साथ रहे। निरीक्षण में ज़िलाधिकारी ने गोराघाट सेतु की सड़क आदि के कार्य को प्रत्येक दशा में 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील मीरगंज के ठिरिया ब्रहम्नान में स्टेडियम बनाए जाने हेतु भूमि का भी निरीक्षण किया और बाउंड्री वॉल आदि के निर्माण का आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!