5 जुलाई से 11 जुलाई तक सप्ताहिक राशिफल, जानिए क्या छिपा है आपकी किस्मत के पिटारे में

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा से 5 जुलाई से 11 जुलाई तक सप्ताहिक राशिफल

मेष-आपके लिए उत्तम समय है। इस सप्ताह आपको दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। काम की अधिकता रहेगी मगर सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी।व्यापारियों को इस सप्ताह नए सौदे प्राप्‍त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विद्यार्थियों को अध्ययन में किसी भी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। अनुशासन भंग हो सकता है।आंखों में जलन की समस्या हो सकती‌ है। कुंवारों को नया साथी मिलने के योग हैं। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। हनुमान चालीसा का दस बार पाठ करें।

वृषभ-इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नया काम भी मिल सकता है। सभी आवश्यक कार्यों को समय पर करने की कोशिश करें। मंगलवार की दोपहर से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। गुरुवार से शनिवार तक में धन की प्राप्ति एवं कार्य में सफलता मिलेगी।
व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को नए क्षेत्रों में प्रवेश के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी कक्षा में श्रेष्ठ होंगे। अध्ययन में सहयोग एवं सफलता प्राप्‍त होगी।
पैर में मोच आ सकती है। सप्ताह भर आलस्य रहेगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है।सूर्य को कुमकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें।

मिथुन-सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। आपका स्वभाव सप्ताह भर अच्छा बना रहेगा। हो सकता है कि इस हफ्ते आपको किसी प्राचीन जगह की यात्रा करने का मौका मिले। किसी संगठन से भी आप जुड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगा। मंगलवार से गुरुवार तक आपको किसी बात का तनाव हो सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को समय पक्ष में होगा।व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए प्रस्ताव मिलेंगे।कठिन विषयों को समझने में सफलता प्राप्‍त होगी।गर्दन में दर्द रह सकता है।शादीशुदा जातकों का जीवन सुखमय होगा।
गायत्री मंत्र का 10 बार जाप करें।

कर्क-इस सप्‍ताह कार्य की अधिकता रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। नया काम भी मिल सकता है। सभी आवश्‍यक कार्यों को समय पर करने की कोशिश करें। मंगलवार की दोपहर से गुरुवार की दोपहर तक सबसे अच्छा समय रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को विशेषतौर पर संभलकर रहने का समय होगा। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
नौकरीपेशा जातकों को वरिष्‍ठों से विवाद हो सकता है। व्यापारियों को हर काम में सफलता प्राप्‍त होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए समय नहीं मिल पाएगा।गला खराब होने की समस्या हो सकती है।
शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। हनुमान जी के आगे घी का दीपक जलाएं।

सिंह-आपको इस सप्ताह अपने भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। इतना ही नहीं, इस सप्ताह आपको आधुनिक सुविधाओं की प्राप्ति भी होगी। आपकी आय अच्‍छी बनी रहेगी। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। यात्रा का योग भी है। शुक्रवार एवं शनिवार को आय की प्राप्ति होगी। वाहन सुख एवं विवादों का हल प्राप्त होगा।व्यापारियों को काम में लक्ष्य की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे।
विद्यार्थियों को सप्ताह के आरंभ में पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।कमर में दर्द हो सकता है। शादीशुदा जातकों को वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।महाकाली का पूजन करें।

कन्या-हर सुबह निराशा का भाव रहेगा, वहीं शाम तक सब ठीक होने लगेगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे। सही बोलने के कारण नुकसान भी हो सकता है। सोमवार से दिमाग स्थिर रहेगा एवं आय की सामान्य वृद्धि के साथ कार्य में गति आएगी। मंगलवार से शनिवार तक सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से चलते रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं धन की कमी दूर होगी।
व्यापार में नए संपर्क बनेंगे और नौकरीपेशा जातक अपने अधिकारियों से परेशान रहेंगे। अध्ययन के संसाधनों की कमी रह सकती है।
पैर में ठोकर लगने से चोट लग सकती है।
शादीशुदा जातकों का जीवन सुखमय रहेगा। श्रीकृष्ण को खीर का भोग लगाएं।

तुला-सप्ताह का आरंभ अच्‍छा होगा। सभी कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी आय भी इस सप्ताह अच्छी बनी रहेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। गुरुवार की दोपहर संभल कर रहें। वाहन को ध्यान से चलाएं। शुक्रवार का दिन अच्छा बीतेगा। धन की समस्या दूर होगीकारोबारियों को नए निवेश से अभी बचना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को तनाव एवं परेशानी हो सकती है।
विद्यार्थियों का शिक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
श्री हनुमान जी को नित्य तेल का दीपक जलाएं।

वृश्चिक-सप्ताह के आरंभ में छोटी-छोटी सफलताएं मिल सकती हैं। यदि आपने कर्ज लिया है तो आपको उससे इस सप्ताह मुक्ति प्राप्त होगी। भविष्‍य को लेकर आपकी चिंताएं बनी रहेंगी। कार्य के प्रति मन उदासीन रहेगा। यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक व्यय हो सकता है। कारोबार अच्छा रहेगा एवं नौकरी में लक्ष्य सिद्ध होगा।पढ़ाई में आनंद आएगा एवं परिणाम सकारात्मक रहेंगे।अज्ञात चिंता एवं भय रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।शिव जी को केसर का तिलक लगाए।

धनु- आर्थिक तरक्की होगी। समय अच्छा बना रहेगा और आधुनिक सुख-सुविधाओं में कोई कमी नहीं आएगी। सभी कार्य समय पर होंगे। संतान से खुशी प्राप्त होगा। नए मित्र बनेंगे। बुधवार एवं गुरुवार को मन व्यथित हो सकता और उदासीनता का भाव रहेगा। विरोधी भी परेशान कर सकते हैं। शुक्रवार से समय पक्ष में रहेगा।व्यापार के संचालन में दिक्कतें आएंगी। नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।विदेश जाकर पढ़ने वालों को सफलता प्राप्त होगी।स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। शादीशुदा जातकों को साथी से सहयोग मिलेगा।दुर्गा जी को चावल का भोग लगाएं।

मकर-यह सप्ताह आपके पक्ष में नहीं होगा। हर जगह आप बाधा महसूस करेंगे। कोई भी काम ठीक से नहीं होगा। यात्रा का योग भी है।मंगलवार की दोपहर से दिक्‍कतें आना शुरू होंगी और शुक्रवार के दिन तक आपको इनका सामना करना होगा। शनिवार और रविवार का दिन अच्छा रहेगा।नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को नया काम प्राप्त होगा।अध्ययन में मन लगेगा। कार्य समय पर होगा।मन अशांत रहेगा। एलर्जी एवं त्वचा संबंधी रोग हो सकते है।शादीशुदा जातकों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।महादेव को बिल्वपत्र एवं घी का दीपक जलाएं

कुंभ-आपके कार्य श्रेष्ठ रहेंगे। भाई का सहयोग मिलेगा। राशि में चंद्र का गोचर होने से भी हर कार्य में अधिक लाभ मिलेगा।कार्य समय पर होंगे एवं योजनाएं सफल होंगी। परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा।बुधवार एवं गुरुवार का दिन चिंताजनक हो सकता है। विवाद से बचें एवं शत्रुओं से सचेत रहें।
कारोबार में वृद्धि होगी एवं नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर हो सकता है।प्रायोगिक विषयों में सफलता प्राप्त होगी।कान में दर्द की समस्‍या हो सकती है।
कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।गणेशजी को दूर्वा एवं जल अर्पण करें।

मीन-द्वितीय भाव में चंद्रमा के होने से प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे।अतिथियों का आगमन होगा एवं भाग्य का साथ मिलेगा। संपत्ति से भी लाभ होगा। बुधवार एवं गुरुवार के दिन अनुकूल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी एवं बाधाएं समाप्त होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को समय पक्ष में नहीं रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और गुप्त बातें बाहर आ सकती हैं।व्यापारियों को काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को लक्ष्य की प्राप्ति होगी।इस सप्ताह पढ़ाई डिस्टर्ब हो सकती है।पेट एवं कमर में समस्याएं हो सकती हैं।साथी से अनबन समाप्त होगी।हनुमान जी को तेल का दीपक जलाएं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment