260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को भेजा जेल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। बीती रात कस्बा में गश्त के दौरान हाईवे के पास घूम रहे तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा तलाशी में उसके पास से 260ग्राम स्मैक बरामद हुई मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।फतेहगंज पश्चिमी मंगलबार की बीती रात चौकी प्रभारी दुष्यन्त गोस्वामी टीम के साथ रात्रि कस्बा से गस्त करते हुए नेशनल हाईवे 24 पर रबड़ फैक्टरी गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा था पुलिस को देख बह भागने लगा आवाज देकर रुकने को कहा तब उसने अपने कदम की चाल तेज कर दी और भागने की कोशिश करने पर दुष्यंत गोस्वामी व हमराही ने दौड़ लगाकर उस को पकड़ लिया। तलाशी लेने परउसके पास से स्मैक बरामद हुई थाने ले जाकर पूछताछ करने पर तस्कर नेअपना नाम निखिल बिष्ट पुत्र कांता प्रसाद निवासी मोहल्ला श्याम गार्डन पीली कोठी के पास कालाढूंगी चौराहा थाना मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड बताया जिसके पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख बीस हजार बताई गई थाना पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment