
देखिये वीडियो में संबंधित यह खबर
बरेली : मीरगंज पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी की 11 बाइक बरामद की हैं। पुलिस को इनदिनों क्षेत्र में बाइक चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। वरिष्ठ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये अभियान के निर्देश पर थाने की पुलिस बाइक चोरी करने वालों की तलाश में थी। बुधवार को मीरगंज पुलिस को कामयाबी मिल गई। मीरगंज थाना प्रभारी दया शंकर परौरा हाईवें रोड तिराहे पर मौजूद होकर चैकिंग कर रहे थे कि उसी समय जरिये मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 4 व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिलो को बेचने की फिराक में परौरा रोड होते हुए हाईवे से पीलीभीत या रुद्रपुर उत्तराखण्ड बेचने के ले जा रहे हैं ।सूचना पर उ0नि० ललित कुमार मय पुलिस फोर्स के बाइक गिरोह के सदस्यों के आने का इन्तजार करने लगे । थोड़ी देर वाद चार मोटर साईकिले आती दिखाई दी जिन्हे अचानकर रोककर चेक किया गया जिस पर चारों व्यक्तियों ने मोटरसाईकिलें चोरी होने की बात स्वीकार की ।पूछताछ पर आरोपियों से पता चला कि परौरा हाईवे पर झुनइया गांव के पास बंद पड़े एक ढाबे पर बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य है। सूचना पर वह टीम के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। दोनों को घेरकर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से चोरी की 11 बाइक मिली हैं, जिसे होटल में छिपाकर रखा था।




