शाहजहांपुर…6 शराब तस्कर गिरफ्तार: शक ना हो इसलिए चैंबर में छुपाकर हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे अवैध शराब, पुलिस ने बरामद की 130 पेटी, कीमत 9 लाख रुपये

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर23 मिनट पहले

कॉपी लिंकपुलिस ने गिरफ्ताप किए शराब तस्कर। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने गिरफ्ताप किए शराब तस्कर।

यूपी के शाहजहांपुर में डीजल के टैंकर में बने चैंबर से 130 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। शराब की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जाने वाले छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

टैंकर के अंदर चैंबर में रखी थी शराब

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाजनगर स्थित रिंग रोड के पास से एसओजी और थाना सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके एक डीजल के टैंकर को रोका। पहले तो तलाशी लेने पर डीजल के टैंकर से कुछ बरामद नहीं हुआ, लेकिन बाद में जब पुलिस ने टैंकर के अंदर एक चैंबर को खोला, तो उसमें से 130 पेटी हरियाणा से लाई जा रही अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार छह तस्करों के नाम नासिर अली, विनोद, भगवान सिंह, महेंद्र, जसवीर और भरत सिंह है। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

तस्कर शराब हरियाणा से लेकर बिहार ले जा रहे थे। एसपी एस आनंद ने बताया कि छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 130 पेटी शराब बरामद की गई है। सभी आरोपी हरियाणा से बिहार शराब को टैंकर में रखकर ले जा रहे थे, ताकि किसी को शक न हो और शराब की आराम से तस्करी की जा सके।

खबरें और भी हैं…

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment