सुब्रत पाठक ने राजभर को लिया आडो हाथ कहा योगी पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


 इटावा | सदर विधानसभा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने बीते दिन   सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा दिए गए बयान पर  कहा कि ओमप्रकाश राजभर फ़्रेस्टेटेड है उनकी भाषा से समझ में आ जाता है। योगी के ऊपर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता क्योंकि योगी का ना कोई परिवार है ना कोई रिश्तेदार वह खुद ही सन्यासी हैं और उनका मंदिर बहुत ही समृद्धशाली है। अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए सुब्रत पाठक ने कहा कि उनके लिए यूथ और बूथ उनका परिवार है उनके चाचा बैठकर तय कर ले उसके बाद आगे की चीजें तय होंगी। सपा और बसपा के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एक जाति का सम्मेलन है जबकि भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन किसी भी जाति का नहीं है क्योंकि विद्वान किसी भी जाति में हो सकते हैं किसी भी धर्म में पैदा हो सकते हैं इसलिए बीजेपी ऐसे लोगों का सम्मेलन कर रही है। इसी के साथ कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने भारतीय जनता पार्टी की कई उपलब्धियां भी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में गिनाई।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment