
दैनिक राशिफल
गुरुवार जून -सन2021 ईसवी. तिथि, शुक्ल- कृष्ण पक्ष, जेष्ठ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
नक्षत्र, चंद्रमा राशि में
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन मिलाजुला रहेगा, सूर्योदय से सुबह 11:00 तक घरेलू कार्यों को करने में समय लगेगा मान प्रतिष्ठा में वृद्धि. दोपहर बाद का समय मित्रों संग व्यतीत होगा, शिक्षा और ज्ञान अर्जन में वृद्धि, छोटी यात्रा भी संभव है यात्रा में परेशानी हो सकती है.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- सूर्योदय से दोपहर 11:00 तक परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग मिलेगा. दोपहर बाद मानसिक चिंता में वृद्धि होगी विवाहित जातकों को मौन रहना चाहिए वरना विवाहित जातकों के जीवन साथी से कहासुनी संभव है. प्रयास करने पर कुछ व्यापार मिल सकता है.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – सूर्य दर्शन के प्रथम पहर में धन प्राप्ति की आशा की जा सकती है प्रयास करना चाहिए, दोपहर बाद परिश्रम की अधिकता में लेगी हालांकि किया गया परिश्रम सफल होगा. प्राप्त धन , कर्ज चुकाने और दवा इत्यादि में खर्च हो सकता है. छिपे हुए रोग के प्रति सतर्कता रखें.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज का दिन सामान्य शुभ है दोपहर बाद यदि धन प्राप्ति की दिशा में प्रयास किया जाते हैं तो सफलता मिलेगी, वाणी का प्रभाव बना रहेगा कुटुम खानदान का सहयोग मिलेगा. जो मित्र कभी आपको हानि पहुंचा चुके हैं उनसे दूरी बना कर रखें. कुसंग से बचें.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- दिन का प्रथम प्रहर अच्छा नहीं कहा जा सकता दोपहर बाद खर्च में कमी आएगी स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. घरेलू कलह और पेट की समस्याओं से बचें.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- लाभ की दृष्टि से सूर्योदय से दिन का प्रथम पहर अच्छा है, दोपहर बाद खर्च की अधिकता रहेगी जिनका व्यापार विदेशों में है वह नया अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं. आज परिश्रम अधिक करना होगा.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा दोपहर बाद कुछ अच्छा व्यापार हो सकता है लाभ भी संतोषजनक रहेगा. पूर्व समय में किए गए कुछ पुण्य /धर्म कर्म से भी कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है .
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन सामान्य शुभ है पूजा पाठ में मन लगेगा व्यापार में सुधार अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी परंतु शरीर बहुत बढ़िया नहीं रहेगा, मानसिक चिंताएं कहीं ना कहीं परेशान करेंगीं. धार्मिक पुस्तकें पढ़ें मन अच्छा रहेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- दिन का प्रथम पहर बहुत अच्छा नहीं है तनाव मिल सकता है दोपहर बाद भाग्य साथ देगा यात्रा से कुछ लाभ हो सकता है. कोर्ट कचहरी का तनाव हो सकता है. पुरानी देनदारियों परेशान करेंगी.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- धन का प्रथम पहर सामान्य शुभ रहेगा, दोपहर बाद का समय हल्का तनाव देने वाला हो सकता है, जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन्हें खानपान में सावधानी रखना चाहिए- बाजार का खारी नमक खाने से बचें सेंधा नमक का प्रयोग लाभकारी रहेगा.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज का दिन मिलाजुला रहेगा सूर्य उदय से दिन के प्रथम पहर तक स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रह सकता सर्दी का प्रकोप से कष्ट हो सकता है. दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार. यदि आप सरकारी सेवा में है तो अधिकारी वर्ग का व्यवहार आज आपको बहुत अच्छा नहीं लगेगा. नौकरी में उलझन भी हो सकती है.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- दोपहर तक संतान के हित चिंतन में समय लगेगा विद्यार्थी वर्ग के लिए भी समय क्या है दोपहर बाद भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी स्वास्थ बहुत बढ़िया नहीं रहेगा. पूर्व समय में किया गया पुण्य कर्म आज फलित हो सकते हैं भाग्य साथ देगा.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ




