
बरेली| नवाबगंज थाना क्षेत्र हाफिजगंज में राजघाट स्थित मंदिर के पास भूसे से भरा ट्रक पलटने से दो राहगीरों की मौत हो गई | बताया जाता है कि मृतक क्षेत्र में फल की दुकान लगाया करते थे | घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भूसे के ट्रक के नीचे दोनों मजदूरों के शव को जेसीबी मशीन की मदद से निकलवाया उसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया , मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए | पुलिस दोनों के शवों के शिनाख्त कराने के काम में जुटी है |
स्थानीय लोगो में बताया कि अचानक भूसा से भरा ट्रक पलट गया जिसमें 2 मजदूर उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई| पुलिस ने आनन फानन में जेसीबी को बुलाया , जेसीबी की मदद से मृतक मजदूरों को बाहर निकलवाया | घटना में मृत लोगों के चेहरे बुरी तरीके से खराब हो चुके हैं ।जिसकी वजह से पहचानना मुश्किल हो पा रहा है। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज क्षेत्र में भूसा का ट्रक पलट गया जिसमें दो लोगो की ट्रक के नीचे दबने से दो लोगो की मौत हो गई | पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है |




