शाहजहांपुर : 11 करोड़ की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

यूपी के शाहजहांपुर मे पुलिस ने अंतरराज्यीय स्मैक तस्करों से जुड़े एक बड़े मामले का  खुलासा किया है। पुलिस ने 3 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बजारा में कीमत लगभग 11 करोड़ बताई गई है। तस्करो  के पास से एक  एक लग्जरी कार सहित ₹2 लाख 37000 हजार की नगदी और 18 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं । फिलहाल तीनो स्मैक तस्करों को जेल भेज दिया गया है। दरअसल कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। कि स्मैक तस्करों का एक गिरोह बङी खेप के साथ हाईवे से गुजरने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर के चेकिंग के दौरान  हुंडई की वर्ना कार सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को गाङी से 11 किलो फाइन क्वालटी अफीम बरामद हुई। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11 करोड़ आंकी गई है। पकड़े गए स्मैक तस्करों के पास से 2 लाख 37 हजार की नकदी और एक  हुंडई की लग्जरी कार सहित 18 एटीएम कार्ड और मोबाइल  बरामद किए हैं। पुलिस की माने दो पकङे गए तस्कर झारखंड से अफीम  लाकर यूपी हरियाणा और पंजाब में अफीम की तस्करी किया करते थे। दो तस्कर हरियाणा और एक तस्कर थाना कांट का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस इसे एक बङी कामयाबी मान रही है। 

 एसपी एस आनंद ने बताया कि शाहजहांपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 11 किलो अफीम को बरामद करने के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज