

कमलेश शर्मा
यूपी के शाहजहांपुर में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है प्रेम संबंध के चलते प्रेमी और प्रेमिका की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई प्रेमिका का शव जहां घर के अंदर मिला वही प्रेमी का शव गांव के बाहर धर्म स्थल के पास पड़ा मिला। लड़के के परिजनों का आरोप है लड़की के परिवार वालों ने पहले उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद अपने ही घर में लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। वही डबल मर्डर के बाद हड़कंप मचा हुआ है । दरअसल घटना थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के नोगामा नरोत्तम की है। जहां गांव में रहने वाले आशीष का प्रेम संबंध गांव की लड़की दीपा से चल रहा था । आरोप है लड़की के परिवार वालों ने कई बार धमकी भी दी थी । जिसके बाद लड़के की शादी कर दी गई थी।लड़का नोएडा में प्राइवेट जॉब कर रहा था अचानक नोएडा से गायब हुआ और उसकी डेड बॉडी गांव के बाहर मिली आरोप है प्रेमिका के भाइयों ने नोएडा से लाकर गांव में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी फिलहाल पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली है।
वही मामले में एसपी एस आनंद ने बताया दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं और कई सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था लड़की का शव घर के अंदर जहां कमरे से बरामद हुआ है वही लड़के का स्टॉप घर से कुछ दूरी से बरामद हुआ है दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है और लड़के की जेब से एक जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है




