
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फ्री फायर गेम खेल से जुड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है | जहां एक बच्चा ऑनलाइन गेम खेलन के दौरान किसी अंजान के संपर्क में आ गया और अपने घर से रहस्मई तरीके से लापता हो गया | बताया जाता है कि बच्चा अपने साथ मोबाइल भी ले गया लेकिन अब बच्चे का मोबाइल अब बंद है | परेशान मर्चेट नेवी के एक अधिकारी के परिवार ने घटना के सम्बन्ध में बारादरी थाना क्षेत्र में एक मुकदमा दर्ज कराया है |
वरदान घर से निकलने के बाद हुआ लापता
बच्चे की मां नीलम के मुताबिक उनका 13 साल का बेटा वरदान शर्मा सोमवार शाम को स्कूल बैग और मोबाइल लेकर घर से निकला था इसके बाद वह वापस नहीं आया । नीलम ने यह बताया कि उनका बेटा वरदान अधिकतर समय अपने घर पर ही रहता था | लेकिन वह कुछ बताये घर से निकल गया , उसके जान के तुरंत बाद हम लोग उसे ढूढ़ने लगे। इस दौरान आस पड़ोसी , रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से बात की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा । बाद में परेशान होकर बारादरी थाने में बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। वरदान अपने साथ मोबाइल ले गया है हालाँकि उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। अब ही तक किसी ने उनसे फिरौती या उससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है |
पुलिस बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार दे रही है दबिश
वरदान (13 ) राधा माधव स्कूल में क्लास 7 में पढ़ता है। वरदान मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन है। उसके पास अंजान लोगो के फोन भी आया करते थे। जब मां बाप उससे पूछते थे कि किसका फोन आया वह उन्हें नही बताता था।वरदान के इस तरह से लापता होने के पीछे क्या वजह है पुलिस इसका पता लगा रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाला 13 वर्षीय बच्चा लापता हो गया था | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज किया था | परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि बच्चा वीडियो गेम खेलने का शौक़ीन था उसने कुछ समय पूर्व अपने पिता के खाते से अकाउंट में रूपए ट्रांसफर किये थे | बच्चे के बारे में पता चला है कि वह वह जिसके साथ वीडियो गेम खेलता था उसी के साथ चला गया है | पुलिस इस मामले में दबिश दे रही है बच्चे को जल्द बरामद किया जायेगा |




