बरेली के फतेहगंज पश्चिमी का मामला : पानी के निकास में अधेड़ की हत्या , क्षेत्र में फैली दहशत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार 

फतेहगंज पश्चिमी।। मामूली रंजिश के चलते गांब रसूला चौधरी में एक युवक की हत्या कर दी। सोमवार सुवह को उसकी लाश नवोदय विद्यालय जाने वाले रोड किनारे धान के खेत मे मिलने से घर मे कोहराम मच गया।वही गाँब में दहशत फैल गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक की पत्नी तेजकली ने पड़ोस में रहने वाले पिता पुत्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है।जिस पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
 गांव रसूला चौधरी निवासी तेजकली के मुताबिक उसके पति डालचंद (45)  रविवार की शाम सात बजे काम के सिलसिले में रुकमपुर गांव गए थे। देर रात तक वापस नही लौटे तब उसने और उनके घर वालों ने तलाश किया। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।सोमवार की सुबह सात बजे गांव के लोगों ने सूचना दी कि आपके पति की लाश सड़क किनारे के धान के खेत में पड़ी है।तब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुँची। देखा  डालचंद की लास मिट्टी में सनी हुई सड़क किनारे धान के खेत मे पड़ी है। धान के खेत किनारे संघर्ष के निशान मौजूद थे। उसके पूरे शरीर पर लोहे की राड के निशान थे।सिर और मुँह पर भी कई गहरे जख्म थे। डालचन्द्र की लाश देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांब के ही दो लोगो ने डालचंद्र के परिजनों को बताया कि जब वह शाम को करीब आठ बजे घर लौट रहे थे।तब घटना स्थल के पास एक पेड़ से साइकिल टिकी थी। जिससे मृतक की पत्नी तेजकली ने गाँब निवासी काली चरण और उसके बेटे उमेश पर हत्या का आरोप  लगाते हुए तहरीर दी थी ।जिस पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।घटना स्थल से आरोपी की साइकिल भी वरामद हुई है।साइकिल पर छिड़के का आम की पेटी भी वरामद हुई है। आरोपी फेरी लगाकर छिड़के का आम बेचने का काम करता है। जब पुलिस ने उसको हिरासत में लिया था। उसके कपड़े मिट्टी में सने थे। पुलिस हकीकत जानने के लिए पूछताछ कर रही है।थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम को मृतक का शव  भेजा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment