लगातार बारिश से बरेली में जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव वाले इलाकों में फिर बढ़ी चिंता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

जिले में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहावना होने के साथ ही लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास होने लगा है। हालांकि लगातार बारिश के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते आज जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

 

लगातार बारिश के बीच उन इलाकों के लोगों की चिंता भी बढ़ गई है, जहां कुछ दिन पहले जलभराव ने मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। कमचारी नगर, लाजपत नगर और केसर वाटिका के लोगों को डर है कि अगर बारिश ने जोर पकड़ा या नदी का जलस्तर बढ़ा तो पहले जैसे हालात दोबारा बन सकते हैं। पिछली बार जलभराव के कारण कई परिवारों को अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों या होटलों में शिफ्ट होना पड़ा था। स्थिति सामान्य करने के लिए नगर निगम को भी बड़े स्तर पर संसाधन और धन खर्च करना पड़ा था।

लाजपत नगर के लोगों को सताने लगा डर

लाजपत नगर के लोगों का कहना है कि फिलहाल बारिश का असर सीमित है, लेकिन लगातार तेज बारिश होने पर क्षेत्र में फिर पानी भरने का खतरा है। केसर वाटिका के लोगों की भी यही चिंता है। उनका कहना है कि बारिश के साथ नदी का जलस्तर बढ़ा तो हालात दोबारा बिगड़ सकते हैं।

जलभराव का असर प्रॉपर्टी की कीमतों पर भी

प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप पुष्कर का कहना है कि जिन क्षेत्रों में जलभराव हुआ और जिनकी तस्वीरें व खबरें लगातार सामने आईं, वहां प्रॉपर्टी की मांग प्रभावित हुई है। उनके मुताबिक लाजपत नगर में करीब एक करोड़ रुपये कीमत वाले मकानों के लिए अब 80 लाख रुपये में भी खरीदार मिलना मुश्किल हो रहा है। पहले यहां मकान मुंहमांगी कीमत पर बिक जाते थे। रेजिडेंसी क्षेत्र में भी इसी तरह का असर देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग की चेतावनी के बीच अब लोगों की नजर बारिश के साथ जलभराव और नदी के जलस्तर पर भी बनी हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment