रुहेलखंड में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले :बीटेक के स्टूडेंट ने की आत्महत्या , पुलिस मामले की जाँच में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  बारादरी थाना क्षेत्र में बीटेक के छात्र ने आत्महत्या कर ली | जब परिवार के लोगों ने युवक का शव लोहे की जंजीर के साथ देखा तो कोहराम मच गया | पुलिस को घटना की सूचना दी गई , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है | जानकारी के मुताबिक  बारादरी थाना  के महेंद्र नगर कॉलोनी के पास रहने बाला 20 वर्षीय अभय मौर्य  रूहेलखंड  विश्वविद्यालय में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र  था | अभय के पिता  फतेह चंद्र मौर्या आर्मी से रिटायर्ड  है । अभय अपने  परिवार के साथ  महेंद्र नगर के पास अपने मकान में रहते हैं जहां छात्रा अभय का परिवार नीचे हिस्से में रहता था साथ ही  अभय अपनी पढ़ाई के चलते मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में अकेला रह कर पढ़ाई करता था |  स्थानीय लोगो के मुताबिक  अभय मौर्य अधिकतर अपने कमरे में रहकर पढ़ाई करता रहता था मंगलवार की देर शाम को जब अभय  काफी देर तक नीचे उतर कर नहीं आया,  तो उसके घर वालो ने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था , काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो छात्रा अभय मौर्य के पिता फतेह चंद्र मौर्य अपने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे ,जहां कमरे के अंदर जंजीर के सहारे लटके अभय को देखकर उनके होश उड़ गए।  जिसके बाद अभय की लाश को नीचे उतारा गया | एसपी राजकुमार अग्रवाल में बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में बीटेक स्टूडेंट अभय मौर्या ने लोहे की जंजीर की मदद से आत्महत्या की है | अभय के परिजनों ने उसका शव खिड़की तोड़कर निकाला  है |  शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाही की जा रही है साथ ही आत्महत्या के पीछे की  क्या वजह है , जाँच कराई जा रही है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज