रामपुर में चुनावी रंजिश में धमकी के बाद एलानिया कत्ल, पुलिस ने लिखा मुकदमा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मुज्जसिम खान

रामपुर : फिल्मों में अक्सर देखने को मिलता है के हीरो या विलन का किसी को जान से मारने का ऐलान करता है और जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और धमकी देने वाला उसे मौत के घाट उतार देता है यह कहानियां फिल्म की हद तक तो ठीक होती हैं लेकिन अगर हकीकत में कोई शख्स दूसरे शख्स को कत्ल करने का ऐलान कर दें और कुछ देर के बाद उसे मौत के घाट उतार दें तो इसे क्या कहा जाएगा ।कुछ इसी तरह का एक मामला जनपद रामपुर में सामने आया है जहां एक शख्स ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे शख्स को धमकी देकर गोलियां चलाते हुए मौत के घाट उतार दिया है ।

चुनावी रंजिश में हुआ एलानिया कत्ल

रामपुर के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अनतर्गत कासबनगला गांव में बुद्धवार को चुनावी रंजिश में एक व्यक्ति ने एलान कर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है जहां पर कासबनगला गांव निवासी गब्बर जिसने चुनाव में जीते हुए प्रधान को वोट दिया था इसी बात से नाराज हारे हुए प्रधान नन्हे ने फोन करके गब्बर के भाई के मोबाइल पर धमकी दी और कहा गब्बर की हत्या कर दूंगा गब्बर के भाई ने इस बात को मजाक समझा लेकिन नन्हे ने गब्बर के घर पर कई लोगों को साथ लेकर चढ़ाई कर दी और फायरिंग शुरू कर दी। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में गब्बर की गोली लगने से मौत हो गई । एक 5 साल के मासूम बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है एलानिया मर्डर से आस-पास के गांव में दहशत का माहौल है बरहाल हत्या  आरोपी फरार हैं इस मामले में कोतवाली शाहबाद में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

हत्यारोपी कई बार दे चुका था धमकी

मृतक के भाई यशवीर के मुताबिक इलेक्शन से पहले कई बार धमकी देने हमारे घर आया कि हमें वोट देना और पहले भी हमें मारा था । इसलिए हमने उसे वोट नहीं दिया और दूसरी पार्टी जीत गई । नन्हे ने रात मेरे भाई के नंबर पर फोन  कर गाली दी और कहा गब्बर कहां है और मैं तेरे घर पर तुझे मारने आ रहा हूं। यशवीर ने कहा मुझे यह नहीं पता था कि वह आएगा , कुछ ही देर में वह घर पर आ गया और आते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। घटना में गब्बर की मौत हो गई है गब्बर चारपाई पर बैठा हुआ खाना खा रहा था उस ने डायरेक्ट उसके पेट में गोली मारी ,वह छह सात लोग थे । घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में हुई हत्या

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह के मुताबिक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कासबनगला गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हो गई जिसमें एक पक्ष नन्हे पक्ष द्वारा रामवीर पक्ष पर फायरिंग की गई । इस गोलीबारी में रामवीर पक्ष के गब्बर सिंह की मौत हो गई इस घटना में 3 पड़ोसी भी घायल हुए हैं तीनों को शाहबाद अस्पताल में भर्ती किया गया तीनों की हालत सही है दो के पैर में गोली लगी है और बच्चे के हाथ में लगी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment