रामपुर : आजम खान ,उनकी पत्नी व  पुत्र पर आरोप तय, कोर्ट ने सीतापुर डीएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के इंतजाम को कहा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


मुजस्सिम खान 

उत्तर प्रदेश के  रामपुर से सपा सांसद आजम खान सत्ता परिवर्तन के बाद यूपी सरकार के निशाने पर आ गए उनके विरुद्ध लोगों की शिकायतों के बाद 100 से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गए इन्हीं में से एक उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम के 2 जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में  बुधवार को  कोर्ट द्वारा चार्ज फ्रेम किया गया है ।सपा सांसद आजम खान उनकी पत्नी विधायक डॉक्टर तंजीम फातिमा व पुत्र अब्दुल्लाह आजम पर सत्ता परिवर्तन के बाद दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए हैं इन्हीं में से एक मामला दो जन्म पत्र से जुड़ा है जिनमें से एक प्रमाण पत्र के आधार पर आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन जब इस सारे मामले की शिकायत भाजपा नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी द्वारा की गई तो जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए और इसी के आधार पर आजम खान उनकी पत्नी डॉ तंजीम फातमा व बेटा अब्दुल्लाह आजम के खिलाफ रामपुर के थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया गया था|  फिलहाल आजम खान न्यायिक अभिरक्षा में मेदांता अस्पताल में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम सीतापुर की जेल में बंद हैं तो वही उनकी पत्नी तंजीम फातिमा इस मामले में जमानत पर हैं अब इस मामले में कोर्ट में इन तीनों ही अभियुक्तों के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया गया है ।

 भाजपा नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी भी शिकायतकर्ता की है जैसे कोर्ट पहुंचे जहां पर कोर्ट से वापसी के बाद उन्होंने बताया कि जैसा कि जो दो प्रमाण पत्र वाला मामला कोर्ट में चल रहा है पहले जो इन लोगों ने एप्लीकेशन डाली थी उस को खारिज किया गया गया था आज जो चार्ज फ्रेमिंग की कार्यवाही है उसको शुरू किया गया है और इसी के तहत सीतापुर के डीएम को यह कहा गया था कि वीडियो कांफ्रेंसिंग का इंतजाम करवाएं |  इस मामले में आजम खान उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम वह उनकी पत्नी को कोर्ट में बुलाया गया था ।

 जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना के मुताबिक आजम खान अब्दुल्ला आजम और तंजीम फातिमा के खिलाफ एक मामला थाने गंज में पंजीकृत है इस मामले में आरोप है कि तीनों ने एक राय मशवरा होकर अब्दुल्लाह आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जिसमें से एक जन्म प्रमाण पत्र का उन्होंने गलत इस्तेमाल किया उन्होंने उसके आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ा बाद में जांच के बाद यह सारी चीजें सामने आई हैं इस मामले में चार्जशीट फाइल की गई है चार सीट धारा 420, 467, 468 ,471 आईपीसी व 120 बी आईपीसी के तहत फाइल की गई है आज इन तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया है इस मामले में डॉक्टर तंजीम फातिमा अपने अधिवक्ताओं के साथ कोर्ट में पर्सनली पेश हुई वही आजम खान एवं अब्दुल्लाह आजम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत रहे अब आगे इस मामले में गवाही शुरू होंगी ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज