बरेली: सांड ने पिता पुत्र पर बोला हमला, पुत्र की मौत, सामाजिक संस्था ने घटना पर जताया विरोध

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। तहसील नवाबगंज के हाफिजगंज बाईपास रोड पर बाइक से जा रहे पिता-पुत्र पर सांड ने अचानक हमला किए जाने से मौके पर ही पुत्र की मौत हो गई। नवाबगंज निवासी अब्दुल सलाम जादवपुर से आ रहे थे तभी रास्ते में हाफिजगंज बाईपास पर अचानक सामने एक सांड ने बाइक पर हमला कर दिया जिससे पिता और पुत्र दोनों गिर गए जिसके चलते पुत्र की तुरंत मौत हो गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही पैनी नजर सामाजिक संस्था ने पीड़ित परिवार के घर जाकर इस हृदय विदारक घटना पर शौक से डूबे परिवार को सांत्वना दी। इस संबंध में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने सांड की जितनी भी घटनाएं उनके संज्ञान में आई है हर घटना पर उन्होंने नवाबगंज प्रशासन को लिखित पत्र सौंपा है। वही संस्था ने हरदुआ व मुड़िया भीकमपुर के खतरनाक सांडो को ग्राम से बाहर भी संस्था ने भिजवाया है लेकिन नवाबगंज प्रशासन सांडों की घटनाओं पर मूकदर्शक की तरह देख रहा है ।

संस्था बराबर प्रशासन को जगाने का कार्य कर रही है ।प्रशासन की उदासीनता से आक्रोशित होकर संस्था अध्यक्ष ने कहा कि कल संस्था दिनांक 19 अगस्त 2021 को संबंधित थाने नवाबगंज में सरकार के खिलाफ एक तहरीर देगी जिसमें सरकार के ऊपर 302 का मुकदमा दर्ज करने की मांग होगी क्योंकि सांड एक बेजुबान जानवर है जिसके ऊपर एफ आई आर नहीं दर्ज की जा सकती है मगर उसके लिए सरकार जिम्मेदार है जिसने सांडो को खुला छोड़ रखा है।

किसानों की फसलें बर्बाद करने के लिए और लोगों की जान लेने के लिए यह सरकार की जिम्मेदारी है कि पशुओं का सरकार उचित ढंग सेसंरक्षण करें जिससे ना तो पशुओं को नुकसान हो और ना ही लोगों को नुकसान पहुंचे किंतु सरकार अपनी जिम्मेदारी में पूरी तरह से नाकाम है इसलिए संस्था इसकी जिम्मेदारी सरकार पर डालते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करेगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज