बारादरी में मासूम के साथ रेप ,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक चाचा ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना ईद के दिन की है। आरोपी बच्ची के घर के सामने रहता है।

आरोपी ने बच्ची को मोबाइल दिखाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया। उस समय बच्ची की मां अस्पताल में थी। बच्ची के पिता और अन्य परिजन पड़ोस में ईद मिलने गए थे। आरोपी ने इस अवसर का फायदा उठाया।

पीड़िता ने बाद में अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने तत्काल बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज