
बरेली।विहिप की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची निजी कार्यक्रम के संबंध में मंगलवार को बरेली पहुंची। इस दौरान साध्वी प्राची ने पत्रकारों से बातचीत की । साध्वी ने मुन्नवर राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुन्नवर राणा जैसे लोग प्रदेश ही नही देश छोड़ देना चाहिए, ऐसे लोगो के दिल मे कुछ न कुछ राष्ट्र विरोधी घूम रहा है, उत्तर प्रदेश तो उत्तम प्रदेश बन गया है। बिजनौर की सलमा कहती है कि मैं तो योगी जी को ही वोट देंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुन्नवर ने सीएम योगी की आगामी विधानसभा चुनाव जीतने पर प्रदेश से बाहर चले जाने की बात कही थी।
वही साध्वी प्राची ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का पक्ष लेते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून हिंदुस्तान के हित मे है, राष्ट्र के हित मे है, हर हिंदुस्तानी को इसका इसका समर्थन करना चाहिए। दो से ज्यादा बच्चे जिनके है सरकार को उनसे वोट का अधिकार छीन लेना चाहिए और सरकारी सुविधाएं नही देनी चाहिए। मुस्लिम महिलाओं की सेहत के हित मे है ये कानून।
साध्वी ने लव जिहाद के मुद्दे पर कहा कि लव जिहाद के लिए विदेशो से फंडिंग हो रही है, लव जिहाद बहुत बड़ी साजिश है, इन लोगो के तार देवबन्द और बरेली और बड़े बड़े मौलानाओ से जुड़े है, इसमे सरकार को जांच करवाकर ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।यूपी में ओवैसी जैसे कितने आएंगे, उससे कोई फर्क नही पड़ने वाला, यूपी में योगी की सरकार बनेगी।




