
बरेली। नवाबगंज पुलिस ने 17 जुलाई को महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या के संबंध में सुरेश गंगवार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मामूली कहासुनी में महिला की हुई हत्या
पुलिस के अनुसार आरोपी के खेत के पास चार महिलाएं चारा लेने गई थी। इसी दौरान खेत मालिक सुरेश गंगवार का विवाद महिलाओं से हो गया, तभी चार महिलाओं में से तीन महिलाएं वहां से चली लेकिन मृतिका मौके पर रही। जब सुरेश अपने खेत पर एक बार पहुंचा तो देखा चार महिलाओं में से एक महिला वही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
मृतिका आरोपी पर हंसिया लेकर दौड़ी थी
मृतिका महिला सुरेश पर हंसिया लेकर दौड़ी, सुरेश को गुस्सा आ गया सुरेश ने महिला का उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना को नया रूप देने के लिए महिला के कुछ कपड़े नीचे की ओर खिसका दिया और फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 17 जुलाई को नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिजौलिया की रहने वाली एक महिला का शव पड़ोस के गांव बैरम नगला गांव के एक गन्ने के खेत के पास से मिला था। महिला के पति ने इस संबंध में नवाबगंज थाने पर एक मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सुरेश गंगवार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण ने यह भी बताया कि घटना के पीछे की वजह यह थी कि घटना के दिन सुबह 10 बजे चार महिलाएं सुरेश गंगवार के खेत और उनके परिवार के खेतों के पास चारा लेने आई थी। इस बात को लेकर उन्होंने महिलाओं से एतराज किया , तब तीन महिलाएं वहां से चली गई। लेकिन जब हत्यारोपी अपने खेत पर कुछ देर बाद फिर पहुंचा तो देखा एक महिला वहां चारा काट रही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। सुरेश ने महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसे जेल भेजा जा रहा है।




