मामूली कहासुनी में भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ,

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

sirauli 222
संतप्रसाद 
बरेली।    सिरौली थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा में   एक सगे भाई ने अपने सगे भाई को कहासुनी होने पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है | 

सूचना पर पहुंची सिरौली पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद किया है | मृतक का नाम  banne बन्ने उर्फ बाबू  (35 ) है  जिसने गोली मारी है उसका नाम  इस्लाम बताया जा रहा है   है | घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है |   ग्रामीणों ने  बताया कि हमारे गांव में पहला मर्डर हुआ है इस्लाम बाइक लेकर फरार हो गया है घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल है | वही  घर वालों ने आरोप लगाया है कि अकेले इस्लाम  ने उसकी हत्या नहीं की बल्कि कुछ और लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की है| परिजनों का यह भी कहना है कि बन्ने  की गोली सीने पर जाकर धस गई जिससे  उसकी मौके पर ही  गई| सिरौली पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज