माननीय काशीराम विचार यात्रा का कस्बा में कई जगह हुआ भव्य स्वागत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी।। बुधवार को नैशनल हाईवे पर बने उनासी चौराहे के पास बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर फूल सिंह के निवास पर माननीय कांशीराम विचार यात्रा का कस्बा वासियों व आसपास के क्षेत्रों से आए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद कांशीराम विचार यात्रा नगर में घूमते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह यादव व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेशनल कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश भारती ने कहा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के पैतृक गांव बादलपुर में 24 जुलाई को यात्रा का शुभारंभ किया। यह बस यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा में घूमेगी।

कार्यक्रम में बरेली जिला सचिव अनार सिंह सागर, बसपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर फूल सिंह सागर, नगर अध्यक्ष एहसान रजा अंसारी, बसपा के नगर सेक्टर अध्यक्ष व नगर पंचायत सभासद ओमकार सागर ने अपने विचार व्यक्त कर पार्टी की नीतियों और उसकी विचारधारा को बताया। जिसके बाद बस यात्रा कस्बा से होती हुई गुजरी कस्बा वासियों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों में पूर्व बीडीसी सदस्य गुरुमुखी देवी, पूर्व सभासद राजकुमारी सागर, प्रमुख समाज सेवी प्रेमवती सागर, अजय सागर, मास्टर रामपाल सिंह, मोहन स्वरूप कातिब, हरीश लाखा, सुनील सागर, ओम प्रकाश सागर, धर्मेंद्र सिंह, बबलू सागर, चंद्रपाल आदि लोग शामिल रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment