बरेली :शादी के तीन महीने के अंदर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के सुसरालजनों पर शादी के तीन माह के अंदर हत्या करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी में दफ्तर में आकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ने दूसरी बिरादरी के प्रेमी से निकाह किया था, तभी से उसके ससुराल वाले उसको लगातार परेशान कर रहे थे।

बीते दिन उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली रहनुमा और उसका पड़ोसी सोनू एक दूसरे से प्रेम करते थे पर दोनों की अलग-अलग बिरादरी होने के चलते घरवाले उनके प्रेम विवाह को राजी नहीं थे। प्रेमी जोड़े के आगे दोनों के परिजन भी राजी हो गए। जिसके बाद 16 अप्रैल 2021 को रहनुमा ने सोनू के साथ दोनों परिजनों की मर्जी से निकाह कर लिया। और अपने प्रेमी के साथ ससुराल में रहने लगी थी।

शादी के तीन महीने बाद ही रहनुमा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

रहनुमा के चाचा का आरोप है कि रहनुमा और सोनू के प्रेम विवाह के समय रहनुमा के घरवालों ने 5 लाख रुपये खर्च कर शादी की थी। पर उसके बावजूद रहनुमा के ससुराल वाले रहनुमा को दहेज के लिए परेशान करने लगे। और मारपीट करने लगे। परिजनों का आरोप है कि अब ससुराल वाले 10 लाख रुपये की और डिमांड कर रहे थे। मांग ना पूरी होने पर रहनुमा की पीटकर हत्या कर दी।

बताया यह भी जा रहा है कि रहनुमा का पति सोनू जब कमरे में पहुंचा तो रहनुमा की लाश उसके कमरे में फंदे पर लटकती मिली जिसके बाद रहनुमा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। और उसके बाद जिला अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने रहनुमा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने रहनुमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर 11 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

बरेली :शादी के तीन महीने के अंदर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

एसपी का कहना मामले की चल रही जांच

एसपी राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment